केक बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें ? Cake Making Business Ideas in Hindi

दोस्तो हर रोज हम आपके लिए नए नए बिजनेस आईडियाज इन हिंदी लेकर आते रहते हैं। ताकि आप कम इन्वेस्टमेंट में भी ज्यादा मुनाफा कमाने वाला बिजनेस शुरू कर सकें। आज हम आपके लिए एक ऐसा बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं जिसे आप बहुत ही कम लागत में शुरू कर सकते हैं लेकिन शुरुआत से इसका मुनाफा बहुत ज्यादा होता है।

हम बात कर रहे हैं केक बनाने के बिज़नस की, यह तो आप सभी जानते होंगे हर रोज किसी ना किसी का जन्मदिन होता है और जन्मदिन बिना केक काटे हुए कोई भी नहीं मनाता। इसके अलावा हर छोटी बड़ी खुशी मैं इंसान केक जरूर काटता है इसलिए मार्केट में केक की डिमांड बहुत ही ज्यादा है।

अगर कोई केक बनाने में आपको ₹200 का खर्च आया है और आपने उसे अच्छी तरह से डिजाइन किया है तो मार्केट में आप उसे ₹2000 का भी भेज सकते हैं। इसी बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि केक बनाने के बिजनेस में कितना ज्यादा फायदा होने वाला है। तो चलिए केक बनाने की बिजनेस से जुड़ी पूरी जानकारी आपको बताते हैं।

केक का बिजनेस करने के लिए जरूरी उपकरण (Cake Making Business Equipment)

केक बनाने के लिए आपको कुछ बर्तनों और उपकरणों की जरूरत होती जिसकी सहायता से आप केक को शेप देते है, बेक करते है और डिजाइन बनाते हैं। केक बनाने के लिए सभी जरूरी उपकरण की लिस्ट नीचे दी गई है इन्हे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो ही तरीको से खरीद सकते है ये मार्केट में आसानी से उपलब्ध होते है।

  • इलेक्ट्रिक बीटर : केक बनाने के लिए जो भी सामग्री लगती है उन्हें अच्छी तरह से मिक्स करने के लिए इलेक्ट्रिक मीटर की जरूरत पड़ती है।
  • मोल्ड : केक का बेस बनाने के लिए कटोरी के आकार का एक बर्तन होता है जिसे केक बनाने का मोल्ड कहा जाता है।
  • टर्निंग टेबल : केक बनाते वक्त उसे गोलाकार रूप से बराबर करने के लिए चारों तरफ घुमाया जाता है जिसके लिए टर्निंग टेबल की जरूरत पड़ती है।
  • कॉम्ब केक के चारो तरह जो बराबर लाइन बनी होती है उसे कॉमब की सहायता से बनाया जाता है।
  • केक बनाने के उपकरणों का एक पूरा सेट आप खरीद सकते हैं इसके अंदर ऊपर बताई गई चीजों के अलावा और भी जरूरी चीजें होती हैं जो कि एक को डिजाइन देने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं।
  • ओवन : इसके अलावा केक को बेक करने के लिए आपको ओवन की भी जरूरत पड़ती है। इसके बनाना केक बनाना मुश्किल है।
  • फ्रिज : केक बनाने के लिए सभी जरूरी सामग्री को फ्रिज में संभाल कर रखना पड़ता है केक बनाने के बाद इसे भी फ्रिज में सुरक्षित रखना जरूरी होता है।

केक बनाने का बिजनेस करने के लिए जगह

केक बनाने का बिजनेस कैसा बिजनेस आइडिया है जिसे आप घर से भी शुरू कर सकते हैं कोई भी व्यापार जब छोटे स्तर पर शुरू किया जाता है तो उसके लिए सादा स्पेस की जरूरत नहीं होती। ऐसा बिजनेस आप अपने घर के एक छोटे से कमरे से भी शुरू कर सकते हैं।

अगर आपका बजट थोड़ा सादा है और आप घर से बिजनेस शुरू करने की बजाय केक बनाने के लिए बेकरी खोलना चाहते हैं या फिर केक की दुकान खोलना चाहते हैं तो आपको ज्यादा जगह की जरूरत पड़ेगी ऐसे में आपके पास कम से कम 200 से 250 स्क्वायर फीट की जगह होनी चाहिए।

दुकान खोलने के लिए सादा जगह की शुरुआत किस लिए होती है क्योंकि शब्द आप केक बनाने की दुकान खोलते हैं तो आपको पहले से ही ज्यादा सामान तैयार करके रखना पड़ता है और दुकान में डिस्प्ले काउंटर की भी जरूरत पड़ती है जिसमें केक को रखा जाता है।

1 किलो का केक बनाने के लिए सामग्री

  • वेजीटेबल ऑयल – 60ml
  • दही – 60ml
  • शक्कर या चीनी – 134 gram
  • वैनिला एसेंस – 1 tbsp
  • मैदा – 250 gram
  • मिल्क पाउडर – 60 gram
  • बेकिंग पाउडर – 1 tbsp
  • बेकिंग सोडा – 1/2 tbsp
  • कोको पाउडर – 50gran
  • डार्क कंपाउंड चॉकलेट – 125gran
  • स्वीट विप्पड क्रीम – 200ml

केक बनाने की विधि

  1. सबसे पहले एक साफ बर्तन में दही और चीनी को मिलाएं।
  2. इसके बाद एक टेबल स्पून वैनिला एसेंस डालकर अच्छे से मिला दें।
  3. इसके बाद एक छननी में 250 ग्राम मैदा , 50 ग्राम कोको पाउडर, एक टेबल स्पून बेकिंग पाउडर और आधा टेबल स्पून बेकिंग सोडा डालना है।
  4. इस सभी चीजों को मिक्स करते हुए छान लेना है।
  5. इसके बाद इस मिक्सचर को दही और चीनी के मिश्रण में मिलाएं।
  6. ये मिश्रण न ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही ज्यादा गाढ़ा इसलिए अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो उसमे थोड़ा दूध मिला दें।
  7. इसके बाद केक बनाने के मोल्ड में हल्का ऑयल लगाएं और बटर पेपर लगा दें।
  8. इसके बाद केक बनाने के मिश्रण को मोल्ड में डाले।
  9. 125° सेल्सियस पर 30 से 40 मिनट के लिए केक को बेक करें।

इसके बाद आपको बेक किए हुए केक को सजाने के लिए चॉकलेट विप्ड क्रीम की जरूरी होगी। इसके बनाने के लिए चॉकलेट कंपाउंड को पिघला कर ठंडा करें। इसके बाद स्वीट विप्पड क्रीम को तब तक बीट करें जब तक इसकी क्वांटिटी बढ़ नहीं जाती इसके बाद इसमें पिघला हुआ चॉकलेट मिला के दुबारा बीट करें।

इसके बाद आपको बेक किए हुए केक को दो से तीन हिस्सो मे होरीजंटली काट लेना है और सभी परत पर शुगर सिरप से कोटिंग करके क्रीम को लगाना है इसके बाद एक के उपर एक सभी हिस्सों को रख देना। अब आप अपनी पसंद अनुसार चेरी, क्रीम, चॉकलेट और अन्य सामग्री का इस्तेमाल करके केक को सजा सकते हैं। केक सजाने के विभिन्न तरीके आप यूट्यूब से भी सीख सकते हैं

केक बनाने का बिजनेस लागत (Cake making business investment)

केक बनाने का बिजनेस घर से भी शुरू किया जा सकता और इसके लिए केक की दुकान भी खोली जा सकती है। दोनो ही तरह से बिजनेस शुरू करने में अलग खर्च आएगा। अगर कोई व्यक्ति केवल घर से केक बनाने का बिजनेस शुरू करता है तो उसे केवल केक बनाने के लिए जरूरी उपकरण और केक बनाने की सामग्री खरीदनी होगी।

केक बनाने के उपकरण का खर्च बस एक बार आयेगा इसके बाद केवल सामग्री खरीदनी होगी जिसमे ज्यादा खर्च नही आता है। इसलिए घर से केक का बिजनेस शुरू करने के लिए 20-25 हजार रूपए काफी है। लेकिन कोई अगर दुकान खोल कर बिजनेस करना चाहता है तो उसका खर्च ज्यादा होगा।

क्योंकि केक की दुकान में अच्छी इंटीरियर डिजाइनिंग करना बहुत जरूरी तभी ज्यादा से ज्यादा ग्राहक दुकान से केक खरीदना पसंद करते है इसके अलावा डिस्प्ले काउंटर फर्नीचर इत्यादि की भी जरूरत होती है। इस हिसाब से केक की दुकान खोलने के लिए ₹1,00,000 से ₹2,00,000 तक का खर्च आ जाता है।

केक बनाने का बिजनेस मुनाफा (cake making business profit)

केक बनाने का बिजनेस बहुत ही प्रोफिटेबल बिजनेस आइडिया है। इसमें आप बहुत ही कम लागत में बहुत ज्यादा फायदा कमा सकते हैं। जो भी उपकरण आपको एक बनाने के लिए चाहिए उन्हे सिर्फ एक बार खरीदना होगा दुबारा इसमें पैसे लगाने की जरूरी नही होगी। इसके बाद आपको केवल केक बनाने की सामग्री खरीदनी होगी।

इस तरह बस एक बाद थोड़ा इन्वेस्टमेंट करने के बाद आपको हर रोज अच्छा मुनाफा कमा सकते है। अगर एक किलो केक की बात करे तो ये आप 200 से 300 रुपए में बना सकते हैं। इतना केक मार्केट में 700 से 800 रुपए तक का बिकेगा इस आप अगर रोज दस केक भी बेच लेते है तो महीने का ₹1,00,000 से भी ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।

केक बनाने के बाद कैसे बेचें

किसी भी बिजनेस में फायदा तभी होता है जब ज्यादा से ज्यादा कस्टमर आपके द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट को खरीदते हैं। केक बनाने का बिजनेस शुरू करने से पहले आपको यह भी पता होना चाहिए कि आप केक बेचने के लिए कस्टमर कहा से लायेंगे। क्योंकि शुरुआत में तो आपको कोई नहीं जानता तो ऐसे आप नीचे बताए गए तरीके अपना सकते हैं।

  • अपनी नई दुकान को प्रमोट करने के लिए आप बैनर बनवा कर लगा सकते है।
  • आप सोशल मीडिया पेज बना कर उस पर डेली फोटो पोस्ट करके अपने प्रोडक्ट के बारे में लोगो को बता सकते है।
  • आप google ads की मदद से ऑनलाइन ads कैंपेन रन कर सकते हैं। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगो को आपके प्रोडक्ट के बारे में पता लगेगा।
  • अगर आप घर से ही ये बिजनेस शुरू कर रहे है तो आप अपने दोस्तो रिश्तेदारों को अपने बिजनेस के बारे में बता सकते हैं।

FAQ | Cake Making Business in hindi

केक का बिजनेस शुरू करने में कितना खर्च आता है

उत्तर: केक का बिजनेस घर से शुरू करने में ज्यादा खर्च नही आता है। इसके लिए बीस से पच्चीस हजार रुपए काफी है। लेकिन केक की दुकान खोल में पचास हजार से लेकर एक लाख तक का खर्च आ जाता है।

केक बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें

उत्तर: केक बनाने का बिजनेस शुरू करने के लिए अपने बिजनेस एक प्लान तैयार करना चाहिए। स्थान, सामग्री, लागत इन सबके बारे में पहले से समझना और तय करना चाहिए इसके बाद ही बिजनेस की शुरुआत करना सही रहता है।

केक का व्यवसाय कितना लाभदायक है

उत्तर : केक का व्यवसाय बहुत ही ज्यादा लाभदायक है क्योंकि यहां काम लागत में भी बहुत ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है। केक बनाने के ज्यादा खर्च नही आता फिर भी ये ज्यादा कीमत में बिकता है। और आज के समय में मार्केट में केक की डिमांड भी बढ़ती ही जा रही है।

केक बनाने में कितना पैसा लगता है

उत्तर : केक का साइज अलग अलग होता है और इसका डिजाइन भी इसलिए सबको बनाने में खर्च भी अलग अलग आता है लेकिन अगर एक किलो चॉकलेट केक की बात करे तो उसमे 150 से 200 रुपए के खर्च में यह केक बनाया जा सकता है।

निष्कर्ष

आज हमने आपको केक बनाने के बिजनेस के बारे में बताया। केक बनाने का बिजनेस शुरू करने से पहले इसकी पूरी जानकारी होना अति आवश्यक है। इसलिए हमने आपको केक के व्यापार से पूरी पूरी जानकारी आसान शब्दों में देने की कोशिश की है।

दोस्तों हमीद करते हैं कि आपको यह लेख बहुत पसंद आया होगा और जो लोग केक का बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं उन्हें इससे जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी फिर भी यदि हमसे कोई जरूरी बात इस लेख में छूट गई है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल करके हमसे अपना प्रश्न पूछ सकते हैं।

हम अपने इस ब्लॉग सॉफ्ट जगत पर हर रोज आपके लिए नए नए बिजनेस आईडियाज लेकर आते रहते हैं इसी के साथ हम ऐसे आर्टिकल्स पर लिखते हैं जिससे आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके ऑनलाइन पैसे कमा सकते हैं यदि इस तरह के लेख में आपकी रुचि है तो आप हमारी वेबसाइट को फॉलो जरूर करें।

Leave a Comment