दुनिया के सबसे गरीब देश कोन से है | 2023 में 10 गरीब देश

दोस्तों आज आप जानेंगे कि दुनिया के सबसे गरीब देश कोन से हैं। आज हम आपको ऐसे 10 देशों के बारे में बताने वाले हैं जहां की अर्थव्यवस्था बहुत ही कमजोर है। इन देशों में ऐसे परिवार है जो अपनी छोटी-छोटी जरूरतों की चीजों की आपूर्ति भी नहीं कर सकते हैं।

हमेशा सोचते हैं कि जिसके पास भोजन है, आवास है मतलब वह गरीब नहीं है लेकिन ऐसा नहीं है स्वास्थ्य की सुविधा ना हो पाना प्रत्येक जरूरत पूरी ना हो पाना यह सब भी गरीबी का ही हिस्सा होता है। सभी देशों में गरीबी का स्तर अलग अलग होता है।

गरीबी रेखा से नीचे कोई देश तब माना जाता है जब उनकी आय इतनी नहीं होती कि वे अपनी जरूरत को सही से पूरा कर सकें। आज हम आपको दुनिया के ऐसे 10 देशों के नाम, जनसंख्या और जीडीपी के बारे में बताने वाले हैं। इसलिए लेख को ध्यान से जरूर पढ़ें।

Duniya Ke Sabse Garib Desh Kon se Hai

हैती

दोस्तो आपने शायद ही कभी सुना होगा की कोई मिट्टी की रोटी भी खा सकता है लेकिन इस देश का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था जहा बच्चे मिट्टी से बनी हुई रोटी खाने को मजबूर थे। इसका कारण है इस देश की गरीबी। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि यहां पर गरीब लोग अपना एक दिन का गुजारा 1.25 डॉलर में करते हैं।

कैरिबियाई देश हैती की कुल जनसंख्या का लगभग 59% हिस्सा 2 डॉलर से कम में गुजारा करने को मजबूर है। इसी कारण यहां से कई लोगो दूसरे देशों में पलायन भी कर गए। साल 2000 के बाद गरीबी स्तर में कुछ हद तक गिरावट भी आई है। हैती की प्रति व्यक्ति जीएनआई की बात करे तो ये 3040 डॉलर है।

इक्वेटोरियल गिनी

इस देश की राजधानी मलाबो और आधिकारिक भाषा स्पेनिश है। दुनिया के गरीब देशों के लिस्ट में से से एक नाम इक्वेटोरियल गिनी का भी आता है। क्या आप जानते है ये एक तेल समृद्ध देश है फिर भी यहां पर 76.8% लोग गरीबी रेखा से नीचे आते हैं।

2008 में ये देश प्रमुख तेल निर्यातक देशों की लिस्ट में शामिल हुआ लेकिन फिर भी यहां गरीबी इतनी ज्यादा है क्योंकि ये पैसा केवल कुछ ही लोगो के हाथ में है। जिसकी वजह से मानव विकास सूचकांक में ये देश 115वें स्थान पर आया है।

बुरुंडी

दोस्तों इस देश में गरीब लोगो की हालत देख कर शायद आप भावुक हो जाएंगे क्योंकि ये लोग गंदगी और पानी के बीच रहने को मजबूर है। बुरुंडी में बारह मिलियन लोगो में से 90 फीसदी लोग अपने जीवन का गुजारा करने के लिए केवल कृषि पर ही निर्भर है।

आपको जानकर हैरानी होगी की इस देश के केवल दस फीसदी लोगो को ही बिजली की आपूर्ति हो पाती नही इसके अलावा सब लोगो को बिना बिजली के ही गुजारा करना पड़ता है। बुरुंडी की प्रति व्यक्ति जीएनआई की बात करें तो ये 686 डॉलर है।

जिम्बाब्वे

दोस्तो ये एक ऐसा देश है जो हाइपरिनफेक्शन की समस्या से जूझ रहा है। इस देश में 2008 में केवल एक अमरीकी डॉलर का मूल्य चार लाख जिम्बाब्वे डॉलर तक पहुंच गया था क्या आप अंदाजा लगा सकते है कि इस देश में गरीबों की क्या हालत रही होगी।

अब इस देश में दूसरे देशों की मुद्राएं चलाने की भी अनुमति दे दी गई है। साल 1980 से ही ये देश एक संप्रभु राष्ट्र बन चुका है। इस देश के शासन की बात करें तो कई सालो से रॉबर्ट मुगाबे ने जिम्बाब्वे का शासन संभाला हुआ है।

कांगो

कांगो अफ्रीका महाद्वीप में स्थित एक देश है जो यहां के सबसे गरीब देशों में से एक माना जाता है। इस देश की अधिकारिक भाषा फ्रेंच है। इस देश की अर्थव्यवस्था बहुत ही खराब है। ना तो यहां स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं हैं और ना ही शिक्षा संबंधी कोई सुविधा है।

कांगो में स्वास्थ्य सुविधाओं की इतनी कमी है कि यहां पर पैदा हुए 1000 बच्चों में से लगभग 111 बच्चे अपना पहला जन्मदिन मनाने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह देते हैं। इस हिसाब से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस देश में गरीबी किस हद तक लोगों का जीवन बर्बाद कर रही है।

स्वाजीलैंड

स्वाजीलैंड अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक देश है। दुनिया भर के मुकाबले इस देश में सबसे ज्यादा एचआईवी एड्स की समस्या है। दोस्तों इस देश की कुल जनसंख्या केवल 1000000 ही है। इस देश में गरीबी दर 59% है।

ईरिट्रिया

ईरिट्रिया अफ्रीका महाद्वीप के और ऑफ अफ्रीका के पास स्थित है। यह केवल $844 प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद वाला देश है। जहां पर लोग गरीबी की समस्या से बुरी तरह से जूझ रहे हैं।

इस देश में शिक्षा का बहुत ही अभाव है। इरिट्रिया में प्राथमिक स्कूल में नामांकन की दर केवल 34% ही है। देश की जनसंख्या 5800000 है और मानव विकास सूचकांक में इसका 186वां स्थान है।

मेडागास्कर

मेडागास्कर कर हिंद महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। मेडागास्कर कई छोटे-छोटे द्वीपों से मिलकर बना हुआ है। इस देश में गरीबी कितनी है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यहां पर 70% लोग अपना गुजारा केवल $1 में करते हैं।

इस देश की जनसंख्या दशमलव 2.44 करोड़ है और इसका प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद केवल 531 डॉलर है। मेडागास्कर कि मानव विकास सूचकांक की रैंक की बात करें तो यह 158वें स्थान पर है।

सिएरा लियोन

सिएरा लियोन पश्चिम अफ्रीका में स्थित है की जनसंख्या 70 लाख है। इस देश में शिशु मृत्यु दर बहुत अधिक है। सिएरा लियोन में 1000 बच्चों के जन्म पर 113 बच्चों की मृत्यु हो जाती है।

साओ टॉम और प्रिंसिपे

दोस्तो इस देश की जनसंख्या 20000 से भी कम है। इस देश में इतनी ज्यादा गरीबी है कि यह अपने खाद्य संसाधनों की आपूर्ति के लिए भी दूसरे देशों से आयात करते हैं।

इस देश का मानव विकास सूचकांक में स्थान 142 वां स्थान है। साउथ ओम गिनी की खाड़ी में स्थित पुर्तगाली भाषी देश है। इस देश की मुख्य फसल को को है।

दुनिया का सबसे गरीब देश|अंतिम शब्द

ऊपर बताए गए सभी देशों में अधिकांश देश अफ्रीका महाद्वीप से जुड़े हुए हैं. यह बहुत दुख की बात है कि पूरे अफ्रीकी महाद्वीप से कोई भी देश इस दुनिया के विकसित देश के रूप में नहीं जाना जाता है.

अफ्रीका महाद्वीप के देशों के पिछड़ेपन और गरीबी की मुख्य वजह यहां विकसित देशों द्वारा ‘शासन छोड़ने के समय’ किया गया भूगर्भीय विभाजन है। जिसके कारण यहाँ के कबीले हमेशा ही एक दूसरे से लड़ाई में लगे रहते हैं और विकास के बारे में सोच ही नहीं पा रहे हैं।

Leave a Comment